छतरपुरधर्म

शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ और संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन, 22 से 28 नवंबर तक…..

नौगांव। नगर में इस वर्ष दिव्य आध्यात्मिक माहौल का साक्षी बनने जा रहा है। वार्ड नंबर 1, पॉलिटेक्निक के पीछे स्थित श्री श्री 108 संकट मोचन, मुकुट वाले हनुमान जी महाराज मंदिर परिसर में श्री श्री 1008 शिव शक्ति 21 कुंडात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का अद्वितीय आयोजन 22 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक भव्य रूप से संपन्न होगा।

आयोजक मंडल के अनुसार यह सात दिवसीय विशिष्ट अनुष्ठान भारतीय सनातन परंपराओं के संरक्षण और धर्म-उत्थान के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस महायज्ञ का मुख्य लक्ष्य—वैदिक धर्म की रक्षा, भारतीय संस्कृति का संरक्षण, दुराचारियों का विनाश, जनकल्याण, पर्यावरण शुद्धि, तथा अकाल, महामारी और साम्प्रदायिक तनावों की शांति स्थापना बताया गया है।

अनुष्ठान के प्रमुख संत एवं विद्वान

यज्ञकर्ता: 108 श्री देवेंद्र गिरी जी महाराज (नागा बाबा)

यज्ञाचार्य: पंडित प्रमोद पटेरिया, काशी (उत्तर प्रदेश)

कथा व्यास: पंडित सुरभि द्विवेदी , वृंदावन धाम

पुरे अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन सवा लाख आहुतियां समर्पित की जाएंगी तथा शिव नाम का अखंड जाप वातावरण को पवित्र तथा आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत करेगा।

कार्यक्रम की प्रमुख तिथियां

22 नवंबर – कलश यात्रा एवं मंडप प्रवेश

23 नवंबर – पंचांग पूजन, पीठार्चन एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा

समय: दोपहर 3 बजे से हरि इच्छा तक

28 नवंबर (शुक्रवार) – पूर्ण आहुति एवं प्रसाद वितरण (भंडारा)

नगरवासियों, श्रद्धालुओं और भक्तों में इस दिव्य कार्यक्रम को लेकर गहरा उत्साह है। आयोजन समिति ने सभी धर्मनिष्ठ नागरिकों से समयानुसार पहुंचकर इस महान आध्यात्मिक उत्सव को सफल बनाने तथा पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!