लोकल न्यूज़

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर चरखारी में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

चरखारी, महोबा।भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की अपार सफलता और वीर जवानों के साहस को सम्मानित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को चरखारी नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नगर भाजपा मण्डल अध्यक्ष इंजीनियर अमित पटेरिया एवं युवा नेता युवराज सिंह सेंगर के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक संपन्न हुई।

श्रीगुमान बिहारी मंदिर से दीनदयाल पार्क तक यात्रा
यात्रा का शुभारंभ श्रीगुमान बिहारी मंदिर से हुआ और यह मण्डी तिराहा, वी पार्क चौराहा, झंडा चौराहा, ड्यौढ़ी दरवाज़ा तथा बस स्टॉप होते हुए दीनदयाल पार्क में जाकर समाप्त हुई। यात्रा मार्ग पर देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।

शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीरता को किया नमन
तिरंगा यात्रा से पहले पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित जनसमूह ने मौन रखकर और दीप जलाकर उन्हें नमन किया।

भारत माता की जय और वंदे मातरम से गूंजा चरखारी
यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “भारतीय सेना जिंदाबाद”, “पाकिस्तान मुर्दाबाद” तथा “वीर बलिदानी अमर रहें” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। विशेष रूप से मातृशक्ति की उल्लेखनीय भागीदारी ने यात्रा को और गौरवशाली बना दिया।

प्रमुख भाजपा नेता और पुलिस प्रशासन रहे मौजूद
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा, अशोक महाराज, कुलदीप भटनागर, नरेन्द्र नायक, महंत जुगुल किशोर, अनुप गुरुदेव, बृजेश द्विवेदी, रजनीश गुप्ता, विनोद खटीक, योगेश पाठक, बिपिन बिहारी चौबे, कैलाश ताम्रकार, आलोक सोनी, नीरज गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मूलचन्द्र अनुरागी, सभासद राम महाराज, पियूष खरे, गरजन सिंह, सुनील द्विवेदी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था हेतु कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार, सदर चौकी प्रभारी चन्द्रशेखर सिंह और उप निरीक्षक विशाल वाजपेई पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!