टॉप न्यूज़यूपी

UPSC Result 2024: प्रयागराज की शक्ति दुबे ने किया टॉप

सिविल सेवा परीक्षा में पाई ऑल इंडिया रैंक 1

लखनऊ: लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 22 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR-1) हासिल कर पूरे देश में परचम लहराया है।

टॉप 10 रैंक धारक:
• शक्ति दुबे – प्रयागराज
• हर्षिता गोयल
• डोंगरे अर्चित पराग
• शाह मार्गी चिराग
• आकाश गर्ग
• कोमल पुनिया
• आयुषी बंसल
• राज कृष्ण झा
• आदित्य विक्रम अग्रवाल
• मयंक त्रिपाठी
इस वर्ष कुल 1,009 उम्मीदवारों का चयन IAS, IFS, IPS और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप A और B) के लिए किया गया है। जबकि आयोग द्वारा 1,132 रिक्तियाँ घोषित की गई थीं। वहीं, 241 उम्मीदवारों का परिणाम अस्थायी (Provisional) रखा गया है।

वर्गवार चयन विवरण:
• सामान्य वर्ग: 335
• ईडब्ल्यूएस (EWS): 109
• अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 318
• अनुसूचित जाति (SC): 160
• अनुसूचित जनजाति (ST): 87
• दिव्यांग (PwBD): 45

रिजर्व सूची (230 उम्मीदवार):
• सामान्य: 115
• EWS: 35
• OBC: 59
• SC: 14
• ST: 6
• PwBD: 1

परीक्षा की समयरेखा:
प्रारंभिक परीक्षा: 16 जून 2024
• मुख्य परीक्षा: 20–29 सितंबर 2024
• साक्षात्कार: 7 जनवरी से 17 अप्रैल 2025
• प्रारंभिक में सम्मिलित हुए उम्मीदवार: 5–6 लाख
• साक्षात्कार के लिए चयनित: 2,845

शक्ति दुबे की प्रेरणादायक सफलता
प्रयागराज निवासी शक्ति दुबे ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर परिश्रम से UPSC 2024 की परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से स्नातक और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बायोकैमेस्ट्री में एमएससी किया है।2018 में पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद शक्ति ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी। उनका यह सफर लाखों अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। सोशल मीडिया पर उन्हें देशभर से शुभकामनाएँ मिल रही हैं, और प्रयागराज शहर में खुशी की लहर है।

यूपीएससी 2024 में शक्ति दुबे की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!